सुरक्षा के दृष्टिकोण से बदला जा सकता है कार्यक्रम स्थल
आगामी 19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में भारी फेरबदल की संभावना जतायी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान को बदला जा सकता है।
सूत्रों की माने तो कार्यक्रम स्थल में बदलाव करते हुए जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर सिकटिया स्थित मैदान में किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। लेकिन पदाधिकारियों का काफिला स्थल निरीक्षण के भी पहुंचा है।
जहां पर सभी तरह की एहतियात बरतने की बात कही जा रही है। इसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण सेभी खास ख्याल रखा जा रहा है। भाजपा नेताओं की माने तो गांधी मैदान में भीड़ काफी अधिक बढ सकती है। कार्यकर्ताओं के अलावे लोगों का हुजूम भी उमड सकता है। साथ ही पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है।
जिसके कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया जा सकता है। मालूम हो कि आगामी 19 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा।
जहां पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास के अलावे झारखंड सरकार के सभी मंत्री, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, प्रमंडल के सभी भाजपा विधायक के अलावे बिहार राज्य केभी मंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है।