-पांच दिन के अभियान में दर्जनों जगहों पर लोग लगा चुके है आरोप !
जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमणमुक्त अभियान में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लग रहा है। अब तक पांच दिनों में अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान दर्जनों जगह लोग यह आरोप लगा चुके है। जिससे प्रशासन की छवि धूमिल होती नजर आ रही है। वही लोग प्रशासन की इस कार्यशैली से नाराज दिख रहे है। शहरवासी जिला प्रशासन से मांग कर रहे है कि पारदर्शिता के साथ शहर को अतिक्रमणमुक्त किया जाना चाहिए। समाजिक कार्यकर्ता बच्चू झा, राजीव कुमार, संजय कुमार आदि ने कहा कि शहर में कुछ रसूखदार लोगों का घर छोड़ दिया जा रहा है। या फिर प्रशासन पर उसे नहीं तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। जो पूरी तरह गलत है। कानून के नजर में सभी कोई समान है। इसलिए इसमें ऊंच नीच नहीं होना चाहिए। बताया कि कुछ जनप्रतिनिधि वर्ग के भी लोग है जिनका घर या फिर सीढ़ी अतिक्रमण मेंे आता है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। अगर जिला प्रशासन अपनी छवि सुधारना चाहती है तो ऐसे चीजों में सुधार लाएं।
पांचवे दिन भागलपुर रोड में चला अभियान :
अतिक्रमण मुक्त अभियान पांचवे दिन शनिवार को भागलपुर रोड व सिविल सर्जन कार्यालय के सामने लगे दुकानों पर चला। जहां दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के सामने ढाले गए टाइल्स मार्बल, ईंट आदि को जेसीबी से तोड़ा गया। नाली के ऊपर बनाए गए सलेब को पूरी तरह से तोड़ा गया। इस दौरान रोजाना की तरह जाम की समस्या बनी रही। लोगों की काफी संख्या में भीड़ भी जमा थी। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगातार प्रयासरत थे। इसके पूर्व सुबह दस बजे ही प्रशासन द्वारा माइकिंग कर लोगों से अतिक्रमित जगह खाली करने की अपील की गयी।
क्या कहते हैैं अधिकारी ….
अतिक्रमण मुक्त अभियान का मुख्य उदेश्य शहर को सुंदर व आर्कषक बनाना है। इसमें पारदर्शिता का ख्याल रखा जा रहा है। अगर कही भी ऐसी बात आ रही है तो उसे जल्द निपटा लिया जाएगा।
-नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ, गोड्डा