सडक दुर्घटना में चालक की मौत, एक घायल
पोडैयाहाट प्रखंड के देवडाँड़ क्षेत्र के बेलतुप्पा के पास शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल पोल से टकरा गयी। जिससे चालक सुनील हांसदा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं उसके पीछे बैठा विकास कुमार को गंभीर अवस्था में भागलपुर में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बेलतुप्पा गांव निवासी सुनील हांसदा अगियामोड से अपने घर जा रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। गांव पहुचने के पहले ही एक बिजली के पोल में उसने ठोकर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी रात हो जाने के कारण रास्ता काफी सुनसान था। काफी देर बाद किसी रहागीर ने घायलों को देखा लेकिन तबतक काफी देर हो गयी थी। सुनील हांसदा की मौत हो चुकी थी। वहीं विकास दर्द से कराह रहा था। दोनों को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास कुमार का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। इधर शनिवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।