गोड्डा : उपायुक्त सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में COVID-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए झारखंड में इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है।
इस बिमारी से भारत समेत पूरे विश्व के देशों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के फैलाव, इलाज एवं रोकथाम, प्रचार-प्रसार एवं सूचनाओं के आदान प्रदान करने एवं स्थिति पर लगातार निगरानी के लिए विभिन्न स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया गया है। जिला/प्रखंड/पंचायत एवं ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन कर समिति के कार्यो/दायित्वों के संबंध में निदेश निर्गत है।
ऐसा पाया जा रहा है कि कोरोना वायरस (COVID-19) के फैलाव के कारण सरकार के द्वारा किये गये लॉक डाउन के बाद भी कई राज्यों से झारखंड में रहने वाले व्यक्ति/मजदूर अपने-अपने गाॅव वापस पहुँच रहे है, ऐसे सभी व्यक्तियों को सूचीबद्ध करते हुए Home Quarantine में रखा जाना है।
उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोड्डा जिला यह सुनिश्चित करायेंगे कि बाहर अन्य राज्यों एवं विदेशों से वापस लौट रहे व्यक्ति के संबंध में संबंधित मुखिया से जानकारी प्राप्त/चिन्हित कर उसकी आवश्यक प्रारंभिक जांच करायी जाय तथा संक्रमित व्यक्तियों को गाॅव/पंचायत में ही Home Quarantine की व्यवस्था कर संबंधित मुखिया की निगरानी में सावधानीपूर्वक रखवाने एवं ससमय विभागीय द्वारा निर्गत सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराते हुए उसका अक्षरशः पालन करने हेतु प्रेरित करेंगे। ताकि उक्त बीमारी का फैलाव रोका जा सके।
अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा एवं महागामा उपरोक्त के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित मुखिया से तत्संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रतिदिन आपदा प्रबंधन शाखा, गोड्डा को उपलब्ध करायेंगे।