मरांगमय हांसदा की अध्यक्षता में जारी रहा सत्याग्रह
आज अशोक स्तम्भ परिसर में 41वां दिन भी जारी रहा धरना सत्याग्रह, मरांगमय हांसदा की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका संघ का धरना सत्याग्रह जारी रहा !धरने में शामिल अध्यक्षा मरांगमय हांसदा ने कहा की उपायुक्त महोदय के कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना- प्रदर्शन किया गया जहां उपायुक्त महोदय से मिलने के लिये रसोईया संयोजिका रात 8 बजे तक समाहरणालय गेट के सामने बैठी रही !अनुमंडलाधिकारी गोड्डा द्वारा समझाने एवं रसोईया संयोजिका से सम्बन्धित मामले को जल्द निष्पादित कराने को लेकर पुन: एक बार आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी रसोईया संयोजिका समाहरणालय गेट से हटी और पुन: धरना स्थल अशोक स्तम्भ पर पहुँची ! इस प्रदर्शन में जिले भर की सैंकडों रसोईया संयोजिका शामिल हुई !
जिसमें लक्ष्मी,मंजू,अंजू,सबाना,भवानी,सजनी,सुनैना,रौशन,पुतुल,मो० पिंकी,अनिता, गिन्नीवाला,लक्खी,संजो,पारो,अनिता,सरस्वती,मगदलीना,मीरुमुर्मू,डेजी,सुबाला,प्रियंका,सरिता,सेखा,मीना,उषा,जया,तालामय,प्रेमलता,बेबी,गीता,बबीता,दुलारी,नीलम,माला,पकु,होपनमय किस्कू आदि शामिल थी!
मरांगमय हांसदा के द्वारा ये बताया गया की मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा!