गोड्डा: बिजली को लेकर गोड्डा शहर के सब स्टेशन और ऑफिस में आगजनी व तोड़फोड़ व नेशनल हाइवे सड़क को जाम कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शनिवार की देर शाम नगर थाना में 61 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे, वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया, पूर्व वार्ड पार्षद सज्जन झा सहित 61 नामजद किए गए है। असनबनी में सड़क जाम के दौरान पथराव में दो आरक्षी चालक विनोद उरांव व राजकमलभी जख्मी हुए है। मामले को लेकर सहायक अवर निरीक्षक अरूण प्रमाणिक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी में रोशन बाग असनबनी के मो इमरान, मो बब्लू,, बल्लु उर्फ इस्तेखार, मो. टिकु, मो छोटू, मो मिटू, मो गुलाब, सरकंडा के शमीम, मो अहमद असनबनी, मो फुरकान, मो दिलवर फसिया डंगाल, मो शमरेश उर्फ घोचड़ा, सुफी अंसारी, मिनहाज अंसारी,इस्लाम अंसारी, अनवर अंसारी,समीर अंसारी, जियान अंसारी, तन्नु अंसारी, मो सोनु, जमशेद, गुड्डन उर्फ शक्ति, कारू अंसारी, तनवीर अंसारी, मो चुटारी, फसिया डंगाल अमित, नितिश कुमार उर्फ मोनु झा लोहियानगर, ऋषभ झा, सिनेमाहाल के आसु झा, कारू पंडित, मिठु उर्फ सुशांत बमकाली गली, बाबुल सिंह शांतिनगर, हुसैन अंसारी अंसारी, शाहीन अंसारी,गुड्डू साह, मो मुमताज अंसारी, फसियाडंगाल, रितेश यादव रूपियामा, बच्चु झा साकेतपुरी , अफरोज अंसारी, मो तालीब अंसारी,मोइन अंसारी, वसीम अंसारी असनबनी, राजु साह, पूर्व वार्ड सज्जन झा साकेतपुरी,चुन्ना उर्फ राजीव गुप्ता, बबलु साह उर्फ अमित साह, फारूख न्यू मार्केट, मनोज साह व संजय साह आर्दश साड़ी दुकान, मक्कु, रितेश मंडल,राजकुमार साह, मनीष आनंद शिवनगर, विक्की अंसारी व सोनु अंसारी असनबनी, फिरोज अंसारी सरौनी बाजार, विकास कुमार उज्जवल, अरूण कुमार संजीव वस्त्रालय आरोप है कि सभी ने कारगिल चौक से नहर चौक तीन घंटा का सड़क जाम किया। वही एक अन्य प्राथमिकी कार्यपालक विद्युत अभियंता ने दर्ज करायी है। मामले में अबतक आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा व तोड़फोड़ को लेकर 61 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। कांड अंकित कर जांच शुरू कर दी गयी है।