झारखंडियों के सुरक्षा कवच को छीनने का प्रयास : राजेश
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गोड्डा के जिला अध्यक्ष राजेश मंडल एवं जिला सचिव बासुदेव सोरेन ने गुरूवार को संयुक्त प्रेसवार्ता कर सरकार के खिलाफ कड़ा तेवर अपनाएं। जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि रघुवर सरकार के द्वारा ये लगातार प्रयास किया जा रहा है की यहां की आदिवासी, जनजातीय, मूलवासी की आत्मा बसे सीएनटी एसपीटी एक्ट कानून को किसी प्रकार से भी संसोधन के नाम पर झारखंडियों के सुरक्षा कवच को छीन लिया जाए। जिसे झारखंड की आवाम जनता किसी कीमत पर होने नही देगी। जब सीएनटी एसपीटी संसोधन विधेयक को राज्यपाल के द्वारा वापस कर दिया गया, तो सरकार ने संविधान को ताक पर रखते हुए के तहत भूमि अधिग्रहण अध्यादेश कैबिनेट में पास करने का हथकंडा अपनाया। उसे भी झारखंडी जनता के आंदोलन एवं झामुमो के दबाब से केंद्र सरकार के द्वारा बिल को वापस किया गया। लेकिन पुन: सरकार के द्वारा एक नयी साजिश रची जा रही है। झारखण्ड जनजातीय परामर्शदात्री समिति का संथालपरगना का भ्रमण कराकर झूठा रिपोर्ट तैयार कर कानून के साथ छेड़ छाड़़ करने के साजिश कर रहा है। आगामी छह जनवरी को समिति का गोड्डा जिला भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसका जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पुरजोर विरोध करेगी। जिले भर के पार्टी कार्यकर्त्ता के साथ साथ सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओ से जिला झामुमो ने आह्वान किया है। सभी प्रखंड अध्यक्ष को विरोध प्रदर्शन में जिला मुख्यालय पर अपनी मजबूत उपस्थिति अनिर्वाय सुनिश्चित किया गया है। ताकि किसी भी कीमत पर सरकार सीएनटी एसपीटी कानून में छेड़-छाड़ करने की हिम्मत ना कर सके।